main page

नोरा फतेही ने मनाया जश्न, इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स

Updated 30 July, 2021 11:16:42 AM

अट्रैक्टिव तस्वीरें साझा कर, नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने का मनाया जश्न।

नई दिल्ली। अपनी बैक टू बैक सफलताओं के साथ, नोरा फतेही मनोरंजन उद्योग की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा कलाकारों में से एक है, जिसके न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अथाह प्रशंसक है। अपने अनुयायियों के समर्थन से नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, उसी का जश्न मनाते हुए, अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें साझा कीं जो इंस्टाग्राम पर आग लगा रही हैं।

 

इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स
अपने हाल ही में रिलीज़ हुए गाने 'ज़ालिमा कोको कोला' के साथ इंटरनेट पर तहलका मचाने के बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टा फैम को 30 मिलियन तक बढ़ा लिया है। समुद्र के किनारे की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा करते हुए, नोरा फतेही एनिमल प्रिंट आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं, जो बिल्कुल दिलकश लग रही हैं।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

 

सबसे तेजी से बढ़ती हस्तियों में से एक, नोरा फतेही ने अपनी प्रभावशाली प्रतिभा और सफलता की प्रेरणादायी यात्रा के साथ दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है। अपने कार्यकाल में, नोरा ने विभिन्न माध्यमों से शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है। टेलीविज़न, फ़िल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जनता को आकर्षित करते हुए, वैश्विक आइकन बनने में उन्होने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

अपनी आने वाली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज की तैयारी कर रही नोरा ने बहुमुखी प्रतिभा से अपने अनदेखे पहलुओं को उजागर किया, एक जासूस के चरित्र में अपनी कला दिखाते हुए अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच अपार प्रत्याशा पैदा कर चुकी है। ट्रेलर के माध्यम से अपने एक्शन अवतार और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों के सामने प्रकट करते हुए, नोरा फतेही ने आलोचकों और दर्शकों के हितों को समान रूप से प्रभावित किया है।

Content Writer: Deepender Thakur

Nora FatehiNora Fatehi 30 million followersNora Fatehi hot picsNora Fatehi news

loading...