main page

नोरा फतेही ने करीना कपूर के गाने 'फेविकोल' पर किया डांस, एक्ट्रेस के जबरदस्त मूव्स ने जीता फैंस का दिल

Updated 11 January, 2021 01:00:44 PM

''दिलबर गर्ल'' नोरा फतेही अपने लुक्स और डांस के कारण चर्चा में बनी रहती है। नोरा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी लोगों के दिलों पर राज किया है। एक बार फिर नोरा अपने डांस से छाई हुई है। नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने लुक्स और डांस के कारण चर्चा में बनी रहती है। नोरा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी लोगों के दिलों पर राज किया है। एक बार फिर नोरा अपने डांस से छाई हुई है। नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में नोरा करीना कपूर के सॉन्ग 'फेविकोल' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। नोरा इस पर अकेली डांस नही कर रही। सिंगर तुलसी कुमार भी उनके साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। नोरा के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो नोरा ने 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद नोरा बिग बॉस 9 में नजर आई। नोरा ने दिलबर, समरिया और साकी-साकी सॉन्ग पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद नोरा ने फिल्म 'भारत' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम किया। हाल ही में नोरा गुरु रंधावा के गाने नाच मेरी रानी पर डांस किया। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'भुज' में नजर आने वाली है।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

nora fatehidancingkareena kapoorsongfevicolBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...