main page

मोतियों से बना ब्लाउज पहन नोरा फतेही ने दिखाया दिलकश अंदाज, तस्वीर हुई वायरल

Updated 22 January, 2021 01:01:41 PM

''दिलबर गर्ल'' नोरा फतेही इन दिनों दुबई में हैं। नोरा वहां दुबई फेस्ट में शिरकत के लिए पहुंची हैं। एक्ट्रेस आए दिन दुबई की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

मुंबई: 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही इन दिनों दुबई में हैं। नोरा वहां दुबई फेस्ट में शिरकत के लिए पहुंची हैं। एक्ट्रेस आए दिन दुबई की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

Bollywood Tadka

हाल ही में नोरा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की,जिसे देख इंटरनेट का तापमान चढ़ गया है। शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नोरा पर्ल से बनी ज्वेलरी और ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

नोरा का इस तस्वीर में कातिलाना अंदा सबको पसंद आ रहा है। नोरा की इस ड्रेस को अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया है। नोरा ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'प्राचीन भारतीय ग्रंथों में कहा गया है कि मोती का जन्म तब हुआ था जब पृथ्वी का जल और स्वर्ग की शक्तियां बिजली के बोल्ट के साथ घुल-मिल गईं। मोती और क्रिस्टल की दिव्य चमक और ईथर सादगी इस कढ़ाई वाले कॉलर ब्लाउज में गठबंधन करने के लिए और एक कामुक कृति बनाने के लिए।' नोरा की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


बॉलीवुड की सुपर सेंसेशन एक्ट्रेस नोरा फतेही नोरा फतेही की डांसिंग का हर कोई दिवाना है। काम की बात करें तो नोरा जल्द अजय देवगन के साथ फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। 

: Smita Sharma

nora fatehipicturespearlblouseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...