''दिलबर गर्ल'' नोरा फतेही अपने लुक्स के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर लुक में नोरा परफेक्ट लगती है। नोरा को लुक के कारण हमेशा स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की ब्रांड लॉन्च पार्टी में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
08 Feb, 2021 01:48 PMमुंबई. 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने लुक्स के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर लुक में नोरा परफेक्ट लगती है। नोरा को लुक के कारण हमेशा स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में एक्ट्रेस को इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की ब्रांड लॉन्च पार्टी में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। जिस पर गोल्डन वर्क किया हुआ है। एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। साथ में एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से नोरा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस की नींद उड़ा दी है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो नोरा से डांस से अपने करियर की शुरूआत की थी। नोरा ने दिलबर, कमरिया और साकी-साकी सॉन्ग पर डांस कर सबके दिलों में खास जगह बनाई।
अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म भुंज में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।