main page

एक महीने का हुआ नुसरत जहां का बेटा ईशान, एक्ट्रेस ने यूं किया सेलिब्रेट

Updated 28 September, 2021 05:29:12 PM

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे ईशान को जन्म दिया था। एक्ट्रेस का बेटा 1 महीने का हो गया है। ईशान के एक महीने का होने पर एक्ट्रेस ने इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मुंबई. एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे ईशान को जन्म दिया था। एक्ट्रेस का बेटा 1 महीने का हो गया है। ईशान के एक महीने का होने पर एक्ट्रेस ने इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Bollywood Tadka
नुसरत ने इंस्टा स्टोरी में स्काई ब्लू केक की तस्वीर शेयर की है। केक पर बादल बने हैं और बेहद क्यूट टेडी बेयर लेटा हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा रॉयल ब्लू, व्हाइट और गोल्डन कलर की बॉल्स बनी हुई दिखाई दे रही हैं। इस केक पर Yishaan का नाम लिखा है। साथ ही Happy 1st  Month भी लिखा हुआ है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें नुसरत काफी समय से एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में है और उसी के साथ रह रही है। डिलीवरी के दौरान भी यश ही नुसरत को अस्पताल लेकर पहुंचे थे और बाद में बेबी और नुसरत को घर वापस लाए थे और उनका पूरा ख्याल रखा। नुसरत ने पहले ईशान के पिता का नाम बताने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कोलकाता नगर निगम में दर्ज डॉक्युमेंट में नुसरत के बच्चे के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता लिखवाया है। इस खुलासा के बाद कंफर्म हो गया की यश दासगुप्ता ही नुसरत के बेटे के पिता हैं। देबाशीष यश दासगुप्ता का ऑफिशल नाम है। साल 2020 में नुसरत ने यश के साथ फिल्‍म 'SOS Kolkata' फिल्‍म में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई थी। उसी दौरान नुसरत और यश के बीच अफेयर शुरू हुआ था। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

nusrat jahancelebrates1st monthson yishaanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...