main page

Death Anniversary: नूतन ने मारा था संजीव कुमार को थप्पड़, शादी के लिए मना करने पर आजीवन रहे कुंवारे

Updated 06 November, 2019 11:31:23 AM

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल संजीव कुमार ने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जी हां, संजीव का जन्म 9 जुलाई 1938 को सूरत, गुजरात में हुआ था और उन्होंने साल 1985 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल संजीव कुमार ने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जी हां, संजीव का जन्म 9 जुलाई 1938 को सूरत, गुजरात में हुआ था और उन्होंने साल 1985 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में संजीव की एक कहानी बहुत मशहूर है, जो मोहनीश बहल की मां नूतन से जुड़ी है। साल 1969 में फिल्म 'देवी' की शूटिंग के दौरान नूतन ने एक्टर संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया था।

Bollywood Tadka, Sanjeev Kumar Images

जी हाँ, दरअसल शादीशुदा और एक बच्चे की मां नूतन को एक मैगजीन में उनके और संजीव कुमार के अफेयर के बारे में पता चला, जो सेट पर रखी हुई थी। जिससे वह बहुत गुस्से में आ गईं। उनका गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्हें यह पता चला कि ये बातें खुद संजीव कुमार ने फैलाई थीं, बस इसी बात पर उन्होंने संजीव को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

Bollywood Tadka, Sanjeev Kumar Images

उन्होंने 1972 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह सब बताया था। संजीव कुमार के लिए अपने समय में एक अलग पागलपन था। 70 के दशक में वह किसी सुपरस्टार से कम नहीं थे। वह जहां जाते थे, वहीँ फैंस की भीड़ लग जाती थी। जिसको संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ता था। 

Bollywood Tadka, Sanjeev Kumar Images

उस समय, एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित संजीव कुमार के साथ गहरे प्रेम में थीं और कहा जाता है कि उन्होंने संजीव कुमार को शादी के लिए भी प्रपोज भी किया था, लेकिन संजीव ने मना कर दिया।

Bollywood Tadka, Sanjeev Kumar Images

दरअसल, उस समय संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे लेकिन उनसे शादी नहीं करने के कारण बहुत परेशान थे और फिर उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला किया।

Bollywood Tadka, Sanjeev Kumar Images

इसीलिए उन्होंने सुलक्षणा से शादी नहीं की और सुलक्षणा ने भी कभी शादी नहीं की। संजीव कुमार हार्ट पेशेंट थे और 6 नवंबर, 1985 को 47 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Edited By: Akash sikarwar

Sanjeev KumarNutanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...