main page

बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Updated 21 July, 2020 12:57:59 PM

वरिष्ठ ओड़िया फिल्म एक्टर और निर्देशक विजय मोहंती अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर ने 20 जुलाई की शाम 70 की उम्र में अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया कि सोमवार की शाम एक्टर की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालात में उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई: वरिष्ठ ओड़िया फिल्म एक्टर और निर्देशक विजय मोहंती अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर ने 20 जुलाई की शाम 70 की उम्र में अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया कि सोमवार की शाम एक्टर की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालात में उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के लिए बता दें कि 27 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद बिजय मोहंती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ समय बाद वो ओडिशा वापस आ गए। उनके परिवार में पत्नी तंद्रा राय और बेटी जस्मीन है। पत्नी भी ओडिया फिल्मों की एक्ट्रेस हैं।

Bollywood Tadka

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक्टर के निधन पर शोक जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने कहा-'वो एक दिग्गज व्यक्तित्व वाले शख्स थे।उनका ओडिया फिल्म में एक लंबा, शानदार करियर था। वो लाखों लोगों के दिलों में एक स्पेशल जगह रखते थे।उनकी मृत्यु ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में एक युग के खत्म हो जाने जैसा है। उनके निधन ने इंडस्ट्री में शून्य का भाव पैदा कर दिया है।

Bollywood Tadka

ओडिया फिल्मों में उनका योगदान आने वाले समय के लिए एक अविस्मरणीय छाप छोड़ जाएगा. उनकी आत्मा को शांति मिले। एक्टर बिजय मोहंती का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Bollywood Tadka

बिजय ने बतौर थियेटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में करियर बनाने से पहले बिजय मोहंती ने कई प्ले डायरेक्ट किए हैं। उनकी पहली फिल्म Chilika Tire को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म के हिट होने के बाद बिजय को कई ऑफर्स मिलने लगे।वे ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से काम कर रहे हैं। एक्टर राजनीति का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2014 के चुनावों के बाद उन्होंने राजनीति से सन्यांस ले लिया था।


 

: Smita Sharma

odiaactorbijay mohantypasses awayBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...