main page

23 साल की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या: पंखे से लटका मिला उड़िया एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का शव, पिता ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए आरोप

Updated 21 June, 2022 08:04:27 AM

बी-टाउन से बुरी खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों ही कई बांग्ला टीवी एक्ट्रेसेस के सुसाइड की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब उड़िया टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। उड़िया टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस रश्मिरेख ओझा ने मौत को गले लगा लिया है। 18 जून की रात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित घर पर एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला।

मुंबई: बी-टाउन से बुरी खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों ही कई बांग्ला टीवी एक्ट्रेसेस के सुसाइड की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब उड़िया टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। उड़िया टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस रश्मिरेख ओझा ने मौत को गले लगा लिया है। 18 जून की रात ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित घर पर एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिरेखा ओझा राजधानी भुबनेश्वर के नायापल्ली इलाके में एक किराए के मकान में रहती थीं। यहीं उनका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है हालांकि रश्मिरेखा के पिता ने अपनी बेटी के लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Bollywood Tadka

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने मीडिया को बताया- 23 साल की एक्ट्रेस अपने किराए के मकान में 18 जून को फंदे से लटकी हुई पाई गई हैं। पुलिस उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पहली नजर में यह मामला सुसाइड  का लग रहा है क्योंकि वह अपने पीछे सुसाइड  नोट छोड़कर गई हैं जिसमें उन्होंने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

Bollywood Tadka

पिता ने लिव-इन पार्टनर संतोष पात्रा पर लगाए आरोप 

 रश्मिरेखा के पिता ने मीडिया को कहा कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड रहे संतोष पात्रा हैं। उन्होंने कहा- शनिवार को उन्होंने हमारी कॉल्स का जवाब नहीं दिया। इसके बाद संतोष ने ही रश्मिरेखा की मौत की खबर हमें दी। हमें मकान मालिक से पता चला है कि दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। हमें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। रश्मिरेखा ओझा जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली थीं और वह उड़िया सीरियल 'केमिती कहिभी कहा' से मशहूर हुई थीं।
 

Content Writer: Smita Sharma

odia TV actressRashmirekha Ojhafound deadrented homeSuicideBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...