main page

फिल्मों से ज्यादा बिपाशा से अफेयर की वजह से सुर्खियों में रहा ये एक्टर, बर्थ-डे पर देखें Unseen Pics

Updated 09 December, 2019 01:29:54 PM

एक्टर डीनो मोरिया 9 दिसंबर को अपना 44वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बेंगलुरू में जन्मे डीनो के पिता इटेलियन और मां भारतीय हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर डीनो मोरिया 9 दिसंबर को अपना 44वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बेंगलुरू में जन्मे डीनो के पिता इटेलियन और मां भारतीय हैं। डीनो के दो भाई भी हैं। डीनो ने मॉडलिंग से अपने कॉरियर की शुरुआत की थी और तुरंत ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। उन्होंने फेमस टीवी सीरियल कैप्टन व्योम ही इंडस्ट्री में कदम रखा था।

 

Bollywood Tadka

एक्टर डीनो ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट रिंकी खन्ना नजर आई थीं। लेकिन डीनो को पापुलेरिटी मिली फिल्म 'राज' से। इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थी। कहते हैं इसी फिल्म के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और वह एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। 

Bollywood Tadka

फिल्म 'राज' के हिट होने के बाद भी डीनो को ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर छोटे परदे की तरफ रूख किया और फिर वह 2010 में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर चुने गए। 

Bollywood Tadka

इसके बाद डीनो ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली और अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया।  

Bollywood Tadka

Edited By: Vikas Sharma

dino moreadino morea photosdino morea imagesdino morea family picsBollywoodEntertainment newsHappy Birthdaydino moreaactor dino moreadino morea and bipasa basu

loading...