main page

बाॅलीवुड और क्रिकेट स्टार्स पर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान-'सरकारें तो बदलती रहती हैं लेकिन दबाव में इस तरह ट्वीट करना गलत'

Updated 06 February, 2021 09:57:11 AM

भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर पाॅप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट करने के बाद से ही यह विवाद बढ़ गया है। सियासत ही नहीं बाॅलीवुड इंडस्ट्री, खेल जगत और आम जनता इस पर अपना प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस मुद्दे पर हर किसी की अलग-अलग राय है। हाल ही में कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने विदेशी हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-कृषि कानून सिर्फ देश का मामला नहीं रहा है, पूरी दुनिया में इसकी चर्चा

मुंबई: भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर पाॅप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट करने के बाद से ही यह विवाद बढ़ गया है। सियासत ही नहीं बाॅलीवुड इंडस्ट्री, खेल जगत और आम जनता इस पर अपना प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस मुद्दे पर हर किसी की अलग-अलग राय है। हाल ही में कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने विदेशी हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Bollywood Tadka

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-'कृषि कानून सिर्फ देश का मामला नहीं रहा है, पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है।पीएम मोदी ने खुद अमेरिका जाकर कई बार ट्रंप सरकार कार्यक्रम किया था। कोरोना काल के बीच डोनाल्ड ट्रंप को भारत बुलाया गया था। नाजीवाद को लेकर पूरी दुनिया ने अपनी राय रखी तो इसमें गलत क्या है।अगर पीएम कहते हैं कि पूरी दुनिया एक ग्लोबल कम्युनिटी बन चुकी हैं तो इसमें गलत क्या है।'

Bollywood Tadka

अपनी बात जारी रखते हुए एक्टर ने आगे कहा-'अगर कोई सिर्फ ट्वीट कर समर्थन करता है तो इसमें विवाद क्यों है। रिहाना ने तो यही कहा कि इस पर मुद्दे पर बात क्यों नहीं हो रही है। 70 दिनों से किसान कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है तो इसमें संप्रभुता की बात कहां आती है।

Bollywood Tadka

वहीं बाॅलीवुड और क्रिकेट स्टार्स के बयान पर शत्रुघ्न ने कहा हर किसी की स्वतंत्रता तो है, लेकिन भय, दबाव, जोर या घबराहट की वजह से लोग बयान देते हैं। अगर ये लोग पहले बोलते तो अच्छा होता। ये राग दरबारी या राग सरकारी लोग हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि कल दूसरी सरकार भी आ सकती है।'

Bollywood Tadka

बेटी सोनाक्षी सिन्हा के किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- 'सोनाक्षी बहुत संस्कारी और बहादुर लड़की है और सिद्धांतों पर बहुत अडिग रहती है।किसान परिवारों के लिए उसमें काफी संवेदना है। अगर स्टार्स प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो राजनीतिक न करें, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर करें।'

 

Content Writer: Smita Sharma

Shatrughanbollywoood starsUnder DuressNarendra ModiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...