main page

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' टीम से की मुलाकात, ऑस्कर जीत के लिए गुनीत मोंगा, कार्तिकी को दी बधाई

Updated 02 April, 2023 04:10:45 PM

फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ऑस्कर जीत के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए ऑस्कर जीता है। ऐसे में अब हाल ही में गुनीत और उनकी टीम ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं और इस जीत के लि

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ऑस्कर जीत के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए ऑस्कर जीता है। ऐसे में अब हाल ही में गुनीत और उनकी टीम ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं और इस जीत के लिए टीम की सराहना भी की है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ट्विटर हैंडल पर ऑस्कर टीम से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा गया-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के निर्माताओं कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा से मुलाकात की। उन्होंने पुरस्कार जीतने पर उन्हें बधाई दी और संरक्षण और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की भारत की परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए उनकी प्रशंसा की।

 

 

बता दें, इससे पहले गुनीत मोंगा ने टीम समेत पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें शेयर कर प्रधानमंत्री ने भी टीम की सराहना की थी।

 

Content Writer: suman prajapati

Oscar winnerGuneet MongaKartiki GonsalvesmeetPresidentDroupadi MurmuBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...