सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, फिल्म पर्दे पर लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब साबित हो रही है। फिल्म के कुछ सीन्स से नाराज लोग सड़कों पर खूब विरोध कर रहे हैं। इसी बीच विवादों में घिरी आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' को ऑस्कर्स ने बड़ा सम्
14 Aug, 2022 10:44 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, फिल्म पर्दे पर लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब साबित हो रही है। फिल्म के कुछ सीन्स से नाराज लोग सड़कों पर खूब विरोध कर रहे हैं। इसी बीच विवादों में घिरी आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' को ऑस्कर्स ने बड़ा सम्मान दिया है।
ऑस्कर अकादमी के हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह लाल सिंह चड्ढा ने एक बार फिर फॉरेस्ट गंप के मैजिक को रीक्रिएट किया है।
वीडियो में ओरिजनल फिल्म के कुछ सीन्स शेयर किए गए हैं, इसके साथ ही आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से भी कुछ सीन्स लिए गए हैं, जो अपने आप में बेहद ही खूबसूरत दिख रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "रॉबर्ट जेमेकिक्स और एरिक रॉथ की कहानी ने दुनिया को बदल दिया था। इसे इंडिया में अद्वैत चंदन और अतुल कुलकर्णी ने अपनाया और 'लाल सिंह चड्ढा' के रूप में बनाया। टॉम हैंक्स का रोल आमिर खान ने निभाया है और वह इस टाइटल से शायद मशहूर हो गए हैं।"
 
बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' ने अपने नाम 6 ऑस्कर्स किए थे। साल 1994 का वह अद्भुत मोमेंट रहा है।