main page

बेटे की बारात में अनिल कपूर संग पद्मिनी कोल्हापुरी ने लगाए ठुमके, भाई की शादी में जमकर नाचीं श्रद्धा

Updated 12 March, 2021 10:57:47 AM

80-90 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी शादी के बंधन में बंधे हैं। इस शादी को कई दिन बीत चुके लेकिन सोशल मीडिया पर अभी तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। प्रियांक शर्मा की शादी में अनिल कपूर, जैकी श्राॅफ समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। अनिल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी खुशी से झूमते नजर आए। इसके अलावा भाई की शादी में श्रद्धा भी काफी मस्ती करती नजर आईं।

मुंबई: 80-90 के दशक की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी शादी के बंधन में बंधे हैं। इस शादी को कई दिन बीत चुके लेकिन सोशल मीडिया पर अभी तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं।

Bollywood Tadka

 

प्रियांक शर्मा की शादी में अनिल कपूर, जैकी श्राॅफ समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। अनिल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी खुशी से झूमते नजर आए।

Bollywood Tadka

इसके अलावा भाई की शादी में श्रद्धा भी काफी मस्ती करती नजर आईं। भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने ओशन ब्लू और लाइट पिंक कलर का हेवी लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी लगाई थी।

Bollywood Tadka

 

भाई प्रियांक के बारात में उन्हें जमकर ठुमके लगाते देखा गया है। शादी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। करीब 1 महीने तक चले इस फंक्शन का श्रद्धा कपूर शुरुआत से ही हिस्सा बनी हुई थीं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियांक शर्मा हिंदू, जबकि शजा मोरानी मुस्लिम हैं इसिलए दोनों ने सभी धर्मों से शादी करने का फैसला किया। प्रियांक ने पहले 4 फरवरी को शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों ने मालदीव्स में क्रिश्चियन रिवाज से शादी रचाई। इसके बाद हाल ही में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

padmini kolhapuredanceanil kapoorsonpriyank sharmaweddingshraddha kapoorshaza moraniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...