टीवी सीरियल ''गुम है किसी के प्यार में'' की पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या ने पति नील भट्ट संग ससुराल में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अब ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद अपने घर में गृहशांति पूजा करवाई, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
11 Dec, 2021 03:56 PMमुंबई: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या ने पति नील भट्ट संग ससुराल में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया।

वहीं अब ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद अपने घर में गृहशांति पूजा करवाई, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो ऐश्वर्या रेड कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप से लुक को पूरा किया है। हाथों में लगी मेहंदी, माथे पर बिंदी लगाए नई नवेली दुल्हन बेहद प्यारी लग रही हैं। पाखी के चेहरे की मुस्कान हर किसी का दिल चुरा रही हैं। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही वहीं ऐश्वर्या की नील भट्ट संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उनकी फर्स्ट नाइट की तस्वीरें हों। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए थे।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शिरकत की थी।