एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। पलक के अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में पलक की साड़ी में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
13 Jul, 2022 03:13 PMमुंबई. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। पलक के अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में पलक की साड़ी में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
लुक की बात करें तो पलक रेड साड़ी में नजर आ रही है। पलक ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में पलक बेहद हॉट लग रही है। पलक कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। पलकी की इन तस्वीरों को देख कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो पलक बहुत जल्द फिल्म 'रोमियोएस3' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इससे पहले खबर थी कि पलक सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद और कभी दीवाली' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है। 'रोमियोएस3' तमिल फिल्म 'एस3' उर्फ 'सिंघम 3' का हिंदी रीमेक है, जिसमें सूर्या, अनुष्का शेट्टी और श्रुति हासन थे। वहीं गुड्डू धनोआ ने 'एस 3' के हिंदी रीमेक का निर्देशन किया था। ऐसे में 'रोमियोएस3' बनाने के बाद डायरेक्टर लगभग 15 साल बाद हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी कर रहे हैं।