एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी भी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। पलक अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में पलक ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
13 Feb, 2022 01:10 PMमुंबई. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी भी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। पलक अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में पलक ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
तस्वीरों में पलक पीच शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है, जिसे उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ टीम-अप किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से पलक ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में पलक हॉट लग रही है। पलक दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में पलक का गाना 'बिजली' रिलीज हुआ था, जिसे हार्डी संधू ने आवाज दी। लोगों द्वारा इस गाने को खूब प्यार दिया गया। इसके अलावा फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से पलक बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।
कहा जा रहा है कि ये फिल्म गुरुग्राम की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में पलक रोजी का किरदार निभाते दिखेंगी।