सीरियल ''पंड्या स्टोर'' की अनीता यानि एक्ट्रेस सृष्टि महेश्वरी शादी के बंधन में बंध गई हैं। सृष्टि महेश्वरी ने 19 जून को इंजीनियर करण वैद्य के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने जयपुर में परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी रचाई। सृष्टि महेश्वरी की शादी से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।
21 Jun, 2022 11:38 AMमुंबई: सीरियल 'पंड्या स्टोर' की अनीता यानि एक्ट्रेस सृष्टि महेश्वरी शादी के बंधन में बंध गई हैं। सृष्टि महेश्वरी ने 19 जून को इंजीनियर करण वैद्य के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने जयपुर में परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी रचाई।
सृष्टि महेश्वरी की शादी से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो सृष्टि महेश्वरी रेड कलर के जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं। हाथोंं में पिया के नाम की मेहंदी, नथ, नेकलेस, लाल चूड़ा, माथे पर सजा मांग टीका दुल्हन बनी एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है।
वहीं दुल्हे राजा की बात करें तो वह शेरवानी में काफी जच रहे हैं।
'पंड्या स्टोर' की अनीता ने फूलों की चादर के नीचे एंट्री की। फोटो में एक्ट्रेस की सादगी देखने लायक थी।
सृष्टि महेश्वरी के पति करण वैद्य वरमाला के वक्त घुटनों पर बैठ गए। इससे जुड़ी फोटो में जहां एक्ट्रेस अपने पति के गले में जयमाला पहनाती दिखाई दीं तो वहीं उनके पति घुटनों के बल बैठे नजर आए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें सृष्टि कई सारे टेलीविजन शो में भी नजर आ चुकी हैं जिसमें बिग स्टार फेम, दो दिल बंधे एक डोरी से,दिव्य-दृष्टि, और थपकी प्यार की शामिल है। इसके अलावा वह बिग बाॅस में भी नजर आ चुकी हैं।