''बिग बाॅस 13'' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों कलर्स टीवी के रियालिटी शो ''मुझसे शादी करोगे'' में बिजी हैं। इस शो में उनके साथ शहनाज गिल कौर हैं। पारस जहां शो में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं। वहीं शहनाज अपने लिए दुल्हा ढूंढ रही हैं।
15 Mar, 2020 03:07 PMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों कलर्स टीवी के रियालिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में बिजी हैं। इस शो में उनके साथ शहनाज गिल कौर हैं। पारस जहां शो में अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं। वहीं शहनाज अपने लिए दुल्हा ढूंढ रही हैं।
फैंस को पारस और शहनाज का ये स्वयंवर शो कुखास पसंद नहीं आ रहा है। इस बात की परवाह न करते हुए पारस तो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने में लगे हुए हैं। हाल ही में पारस को उनके बिग बाॅस कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा और आरती सिंह के साथ डिनर करते नजर आए।
इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में माहिरा ग्रीन कलर के सूट में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, डार्क लिपस्टिक और हैवी ईयरिग्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं पारस की बात करें तो वह भी माहिरा के ड्रेस से मैंचिंग टीशर्ट पहने दिखे।
वहीं आरती सिंह व्हाइट कलर के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आई। पारस माहिरा और आरती के साथ जमकर पोज दे रही हैं। तस्वीरों में तीनों काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। इन तीनों कंटेस्टेंट की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में पारस और माहिरा का एक म्यूजिक वीडियो 'बारिश'रिलीज हुआ है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि माहिरा जल्द ही टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिख सकती हैं।