बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। आलिया ने शादी के 2 महीने बाद इस गुड न्यूज को शेयर किया था। इसके बाद से ही ये कपल चर्चा में बना हुआ है। प्रेग्नेंसी की अनाउंमेट के बाद आलिया को काफी बार स्पाॅट किया गया हालांकि फैंस Parents To Be Couple को साथ देखने के लिए काफी बेताब था। वहीं अब फैंस की ये इच्छा भी पूरी हो गई है।
06 Aug, 2022 03:21 PMमुंबई: बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। आलिया ने शादी के 2 महीने बाद इस गुड न्यूज को शेयर किया था। इसके बाद से ही ये कपल चर्चा में बना हुआ है। प्रेग्नेंसी की अनाउंमेट के बाद आलिया को काफी बार स्पाॅट किया गया हालांकि फैंस Parents To Be Couple को साथ देखने के लिए काफी बेताब था। वहीं अब फैंस की ये इच्छा भी पूरी हो गई है।
आलिया और रणबीर को एक-साथ मुंबई में स्पाॅट किया गया। मौका था कपल की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के साॅन्ग देवा देवा के प्रव्यू का जिसके लिए दोनों निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ पहुंचे थे।
इस दौरान आलिया और रणबीर ने अपने लुक को कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश रखा था। लुक की बात करें तो माॅम टू बी आलिया ब्राउन कलर की शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन, ओपन हेयर्स, न्यूड लिपस्टिक से लुक को कंप्लीट किया था। अपने इस लुक के साथ उन्होंने टू-टोन हील्स पेयर की थी। इस ड्रेस में आलिया का बेबी बंप साफ दिख रहा था।
ये पहली बार है जब आलिया ने काॅन्फिडेंस से अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया हो इससे पहले जब भी आलिया स्पाॅट हुईं हैं तो उन्होंने ढीले-ढाले कपड़ों के जरिए अपना बेबी बंप को छुपाने की कोशिश की है।
वहीं रणबीर की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे। कपल ने एक साथ जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने शादी के लगभग दो महीने बाद ही 27 जून को एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
शेयर की तस्वीर में आलिया हाॅस्पिटल बेड पर लेटी दिख रही थी। वहीं रणबीर उनके बगल में बैठे थे। दोनों सोनोग्राफी मशीन को देख रहे थे। तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा था- हमारा बेबी...जल्द आ रहा है।
काम की बात करें तो आलिया हाल ही में 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आ चुकीं हैं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', रणवीर सिंह के साथ राॅकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। वहीं रणबीर की फिल्म शमशेरा हाल ही में रिलीज हुई है। रणबीर के अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।