बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने हाल ही में Brides Today मैग्जीन के लिए वेडिंग फोटोशूट करवाया है। Brides Today मैग्जीन के कवर पर नजर आने वाले परिणीति और अर्जुन को The Red Hot कपल कहा गया है...
10 Sep, 2018 02:42 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने हाल ही में Brides Today मैग्जीन के लिए वेडिंग फोटोशूट करवाया है। Brides Today मैग्जीन के कवर पर नजर आने वाले परिणीति और अर्जुन को The Red Hot कपल कहा गया है।
परिणीति इस ब्राइडल शूट में रॉयल ब्राइड अवतार में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह मरुन ड्रैस तो किसी भी सिल्वर ग्रे लहंगा ड्रेस पहने हुए तहलका मचाती नजर आ रही हैं।
हर तस्वीर में उनका लुक फैंस को मदहोश कर देने वाला है। वहीं अर्जुन ब्लू और ब्लैक शेरवानी पहने काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
फिल्मों की बात करें तो अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को फिल्म 'इश्कजादे' में काफी पसंद की गई थी। वहीं अब दोनों फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में रोमांस करते हुए दिखाए दे देंगे। फैंस भी इनकी जोड़ी पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं।