main page

VIDEO: ऐश्वर्या की तरह स्विटजरलैंड की वादियों में थिरकती दिखीं परिणीति चोपड़ा

Updated 01 May, 2019 01:15:49 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की  है। इस वीडियो में वह स्टूडियो में एक सीन की शूटिंग करती दिख रही है। वीडियो में वे स्नो फॉल के बीच पैरट ग्रीन साड़ी में मोहब्बतें के सॉन्ग पर थिरकती नजर आ रही हैं। हालांकि यह सब पूरी तरह फेक है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की  है। इस वीडियो में वह स्टूडियो में एक सीन की शूटिंग करती दिख रही है। वीडियो में वे स्नो फॉल के बीच पैरट ग्रीन साड़ी में मोहब्बतें के सॉन्ग पर थिरकती नजर आ रही हैं। हालांकि यह सब पूरी तरह फेक है। परिणीति ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- मड आइलैंड में नकली स्विटजरलैंड, नकली बर्फ और नकली हवाएं। इन सबके बीच परिणीति ने खुद को असली फिल्मी गर्ल बताया। इस दौरान ग्रीन साड़ी में परिणीति काफी खूबसूरत लग रही है। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें परिणीति जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगे। वहीं इसके अलावा वह सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म की लिए परिणीति इन दिनों काफी मेहनत कर रही है। 

 


 

: Konika

Parineeti Chopradance videoBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...