main page

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! दीदी-जीजू संग परिणीति की पूल पार्टी, पत्नी और साली साहिबा संग निक का दिखा टशन

Updated 24 July, 2022 09:31:59 AM

देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। प्रियंका ने इस जश्न से कई तस्वीरें शेयर की थीं। बर्थडे सेलिब्रेशन को अभी कई दिन बीत गए लेकिन उनकी तस्वीरों का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ। प्रियंका के बाद अब उनकी चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिण

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। प्रियंका ने इस जश्न से कई तस्वीरें शेयर की थीं। बर्थडे सेलिब्रेशन को अभी कई दिन बीत गए लेकिन उनकी तस्वीरों का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ। प्रियंका के बाद अब उनकी चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने  कुछ और तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है।

Bollywood Tadka

परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के अंदर की तस्वीरों और क्लिप की एक सीरीज पोस्ट की।तस्वीरों में परिणीति को अपनी बहन प्रियंका के बर्थडे बैश को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह अपने जीजू निक जोनस और प्रियंका के साथ फन करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और परिणीति ने जहां अपने फैशन गेम को ऑन-पॉइंट रखा था, वहीं निक भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में प्रियंका परिणीति चोपड़ा के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर में परिणीति व्हाइट कलर ड्रेस और चश्मा पहने है और प्रियंका ने येलो रंग की बिकनी, टॉप, मैचिंग स्कर्ट और एक हेडस्कार्फ़ में हैं। 

Bollywood Tadka

दूसरी तस्वीर में निक भी दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। यहां परिणीति प्रियंका का हेडस्कार्फ़ पहने नजर आईं।

Bollywood Tadka

तीसरी तस्वीर में तीनों को अपने दोस्तों के साथ एक पूल के अंदर देखा जा सकता है।  एक तस्वीर में परिणीति को प्रियंका और उनकी सहेलियों के साथ बैठे हुए है, वे सभी हंस रही हैं। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

एक फोटो में ये सभी बीच पर कूदते हुए नजर आ रहे हैंजबकि दूसरी में ये कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। परिणीति ने ब्लैक ड्रेस में अपनी एक फोटो भी लगाई। 

Bollywood Tadka

पत्नी और साली साहिबा संग निक जोनस का टशन

परिणीति ने इन तस्वीरों के साथ लिखा-बड्डे फोटो डंप 2। यह सेलिब्रेशन का 48 घंटे का बवंडर था, जेट लैग, टैकोस, हग्स, हंसी और समुद्र! इससे उबरने में एक सप्ताह लगेगा और भूलने के लिए जीवन भर! दुनिया की देसी गर्ल, लेकिन मेरी मिमी दीदी। आई लव यू @priyankachopra।

Content Writer: Smita Sharma

Parineeti ChopraPriyanka Choprabeachsidebirthday celebrationNick JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...