main page

इश्कजादे बाद अब इस फिल्म में एक साथ नजर आएगी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी

Updated 07 October, 2018 01:20:28 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह अर्जुन कपूर के साथ काम कर गर्व महसूस करती है। अर्जुन और परिणीति ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में पहली बार साथ काम किया था। अब यह जोड़ी आने वाली फिल्म नमस्ते इंगलैंड में साथ नजर आएंगी। परिणीति ने कहा कि वह अर्जुन के साथ काम कर गर्व महसूस...

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह अर्जुन कपूर के साथ काम कर गर्व महसूस करती है। अर्जुन और परिणीति ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में पहली बार साथ काम किया था। अब यह जोड़ी आने वाली फिल्म नमस्ते इंगलैंड में साथ नजर आएंगी। परिणीति ने कहा कि वह अर्जुन के साथ काम कर गर्व महसूस करती है। 
Bollywood Tadka
परिणीति ने कहा, मुझे बहुत गर्व होता है जब भी मैं अर्जुन कपूर के साथ कोई भी काम करती हूं, फिर चाहे वह फिल्म की शूटिंग हो या फिर प्रमोशन करना हो। अर्जुन को मैं उस दिन से जानती हूं, जब वह कुछ नहीं थे। अपनी पहली फिल्म के दौरान जब वह अपने पहले सीन की शूटिंग का इंतजार कर रहे थे क्योंकि उस समय मैं शूट कर रही थी और अर्जुन पूरी रात इंतजार कर रहे थे। उस पहले शॉट से अब तक का प्रोग्रेस देखती हूं तो लगता है, यह सब मैंने किया है। मुझे अर्जुन पर गर्व है, एक दोस्त के नाते मैं अर्जुन के लिए बहुत प्रोटेक्टिव भी हूं। मुझे बहुत ही अमेजिंग फीलिंग होती है कि इन छह सालों में अर्जुन कहां से कहां आ गए हैं। हमारे बीच पहली फिल्म से अब तक कुछ बदला नहीं है।

परिणीति ने कहा, मुझे अर्जुन से बेहतर कोई और नहीं समझ सकता है। हम दोनों का रिश्ता ऐसा है कि हम खूब झगड़ा करते हैं, लेकिन एक-दूसरे की केयर भी करते हैं। हम एक दुसरे के लिए बहुत प्रटेक्टिव हैं। मैंने लगभग सभी के साथ काम किया है, स्टारडम मिलते ही रिश्ते बदल जाते हैं। अर्जुन के साथ मेरे रिश्ते में कोई चेंज नहीं आया है। बता दे फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

: Pawan Insha

pstineeyu chopraarjun kapoorbollywood

loading...