बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह इन दिनों वे भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक मूवी की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा वे हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के रीमेक में भी नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही वे फिल्म की शूटिंग पूरी कर लंदन से वापस आई हैं। परिणीति ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं जिसमें वे अपने किरदार....
30 Nov, 2019 10:46 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह इन दिनों वे भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक मूवी की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा वे हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के रीमेक में भी नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही वे फिल्म की शूटिंग पूरी कर लंदन से वापस आई हैं।
परिणीति ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं जिसमें वे अपने किरदार में नजर आ रही हैं।
शेयर किए गए पोस्टर्स में परिणीति चोपड़ा जख्मी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में पिस्टल भी है।
इससे इतना अंदाजा तो साफ लगाया जाता है कि परिणीति फिल्म में फाइटिंग सीन्स करती नजर आएंगी। पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी शेयर कर ली। एक्ट्रेस ने लिखा- मेरे जीवन की अब तक की सबसे ज्यादा थ्रिलिंग राइड. दोस्तों द गर्ल ऑन द ट्रेन का हिंदी वर्जन 8 मई, 2020 को रिलीज किया जाएगा।