main page

नहीं रहीं कर्नाटक संगीत की महान विभूति पी बी पोनम्मल, लंबे समय से थीं बीमार

Updated 23 June, 2021 08:37:47 AM

कर्नाटक संगीत की महान विभूति एवं पद्मश्री से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल का निधन हो गया है। उन्होंने वलियासाला स्थित अपने घर में मंगलवार को 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पारास्सला बी पोनम्मल के निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी। सिंगर लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी।

मुंबई: कर्नाटक संगीत की महान विभूति एवं पद्मश्री से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल का निधन हो गया है। उन्होंने वलियासाला स्थित अपने घर में मंगलवार को 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पारास्सला बी पोनम्मल के निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी। सिंगर लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी।

Bollywood Tadka

कर्नाटक संगीत में निपुण, पोनम्मल एक ऐसी संगीतकार थीं, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत में लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ा और 1940 के दशक के दौरान यहां के ऐतिहासिक स्वाति थिरुनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा बनीं।

Bollywood Tadka

संगीत शिक्षक के तौर पर करियर शुरू करने से पहले उन्होंने वहां से गण भूषणम एवं गण प्रवीण का पाठ्यक्रम प्रथम श्रेणी के साथ पूरा किया था।पोनम्मल ने स्वाति थिरुनल कॉलेज की पहली महिला संकाय और प्रसिद्ध आरएलवी कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स, त्रिपुनिथुरा की पहली महिला प्राचार्य बनकर इतिहास रचा।

Bollywood Tadka

पारास्सला बी पोनम्मल को 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पुरस्कार भी अपने नाम किए।  पर्सनल लाइफ की बात करें तो पोनम्मल के परिवार में दो बेटे डी महादेवन एवं डी सुब्रमनियन हैं।  उनके पति देवनायकम अय्यर, एक बेटे और एक बेटी पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

parssala b ponnammalpasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...