टीवी एक्टर पार्थ समथान के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। पार्थ के पिता की तबियत अचानक से बीते गुरुवार खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें पुणे स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन लगातार बिगड़ती तबियत के चलते शुक्रवार को उनका देहांत हो गया था। पिता के निधन से पार्थ काफी सदमे में है। हालांकि पिता के अंतिम संस्कार को पूरा करने के दो दिन बाद ही वो दोबारा शूटिंग पर लौट आए थे, लेकिन इस दौरान वो काफी दुखी दिखाई दिए।
23 Apr, 2019 12:36 PMमुंबई: टीवी एक्टर पार्थ समथान के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। पार्थ के पिता की तबियत अचानक से बीते गुरुवार खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें पुणे स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन लगातार बिगड़ती तबियत के चलते शुक्रवार को उनका देहांत हो गया था। पिता के निधन से पार्थ काफी सदमे में है। हालांकि पिता के अंतिम संस्कार को पूरा करने के दो दिन बाद ही वो दोबारा शूटिंग पर लौट आए थे, लेकिन इस दौरान वो काफी दुखी दिखाई दिए। अब पार्थ ने अपना दुख अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने इंस्टा पर अपने पिता की एक फोटो शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है - 'वो अपनी जिंदादिल मुस्कान, अपने हार्ड वर्क और जिस तरह से वो अपने रिश्ते सहेज कर रखते थे... इन सभी चीजों के लिए जाने जाते थे। शायद आखिरी बार मैंने उन्हें मुस्कुराते हुए देखा था। आपकी आत्मा को शांति मिले पापा... लव यू ऑलवेज।'
इस पोस्ट के बाद पार्थ के दुख में उनका साथ देने के लिए उनके को-स्टार्स टीवी सेलेब्स और यहां तक की टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर ने भी सांत्वना जताई है।