टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने हाल ही में एक्टर चिराग ठक्कर से 12 दिसंबर को शादी रचाई थी। अब पारुल पति चिराग संग इन दिनों मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रही है। इस खास पल की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है। उनकी ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे है। सामने आई कई तस्वीरों में वह पति संग रोमांटिक होती नजर आ रही है। वहीं कई तस्वीरों में वह मस्ती करती दिख रही है। इन तस्वीरों में शादी के बाद पारुल काफी खुश नजर आ रही हैं।
30 Dec, 2018 06:01 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने हाल ही में एक्टर चिराग ठक्कर से 12 दिसंबर को शादी रचाई थी। अब पारुल पति चिराग संग इन दिनों मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रही है। इस खास पल की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
उनकी ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे है। सामने आई कई तस्वीरों में वह पति संग रोमांटिक होती नजर आ रही है। वहीं कई तस्वीरों में वह मस्ती करती दिख रही है। इन तस्वीरों में शादी के बाद पारुल काफी खुश नजर आ रही हैं।
पारुल ने मुंबई के एक मंदिर में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में एक खास रिसेप्शन भी आयोजित किया था। पारुल ने बेहद सादगी से शादी की थी। तीन साल पहले पारुल और चिराग की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
बता दें कि पारुल इन दिनों सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की सास सुवर्णा का किरदार निभा रही है। पारुल लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी वापसी तब हुई थी, जब हिना खान के किरदार का अंत होने जा रहा था। फिलहाल जहां ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा अपने जीवन में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वहीं पारुल शो से थोड़े दिन के लिए गायब हैं। ऐसी खबर है कि एक अहम मोड़ पर एक बार फिर उनकी एंट्री दिखाई जाएगी।