main page

पति राजकुमार राव संग पत्रलेखा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, एक-दूजे की बाहों में प्यार में डूबे दिखे Mr. And Mrs Rao

Updated 22 May, 2022 11:22:37 AM

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इडंस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते साल शादी रचाई और अब ये कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पत्रलेखा ने पिया के साथ एक बेहद की रोमांटिक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राजकुमार राव शर्टलेस दिख रहे हैं।

मुंबई: एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इडंस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते साल शादी रचाई और अब ये कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में पत्रलेखा ने पिया के साथ एक बेहद की रोमांटिक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राजकुमार राव शर्टलेस दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं पत्रलेखा  ब्लू जैकेट में स्टनिंग नजर आ रही हैं। शेयर की तस्वीर में जहां पत्रलेखा राजकुमार राव के गले में बाहें डालें हैं। वहीं राजकुमार ने अपनी लेडी लव को कमर से थाम रखा है।

Bollywood Tadka

दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। कपल के चेहरे की स्माइल उनके प्यार को बयां कर रही हैं। राजकुमार के साथ इस अनदेखी तस्वीर को पत्रलेखा ने बस एक रेड हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है।

Bollywood Tadka

 

अपनी वाइफ के पोस्ट को राजकुमार ने लाइक करते हुए, कमेंट बॉक्स में कई हार्ट इमोजी के साथ हम (US) लिखा हैं। फैंस इस कपल की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो राजकुमार जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज  माही में नजर आएंगे। ये दूसरी बार है जब दोनों स्टार्स साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसे पहले दोनों फिल्म रूही में दिखे थे। वहीं पत्रलेखा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे समय की डेटिंग के बाद राजकुमार राव साल 2021 में 14 नवंबर को पत्रलेखा से शादी की थी। 

Content Writer: Smita Sharma

PatralekhaRomantic PicturehubbyRajkummar RaoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...