4 नवंबर को दीवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। ये त्योहार दशहरे के 20 दिन बाद सेलिब्रेट किया जाता है इस दिन राम जी रावण को मारकर अयोध्या वापिस लौटे थे और उनके आने की खुशी में दीपमाला की गई थी, जिसके बाद से ये त्योहार दीवाली के रूप में मनाया जाने लगा। बाकी स्टार्स की तरह ''बिग बॉस 14'' फेम पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने भी दीवाली का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें पवित्रा ने शेयर भी की हैं।
05 Nov, 2021 04:27 PMमुंबई. 4 नवंबर को दीवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। ये त्योहार दशहरे के 20 दिन बाद सेलिब्रेट किया जाता है इस दिन राम जी रावण को मारकर अयोध्या वापिस लौटे थे और उनके आने की खुशी में दीपमाला की गई थी, जिसके बाद से ये त्योहार दीवाली के रूप में मनाया जाने लगा। बाकी स्टार्स की तरह 'बिग बॉस 14' फेम पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने भी दीवाली का जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें पवित्रा ने शेयर भी की हैं।
तस्वीरों में पवित्रा ब्लैक साड़ी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं एजाज व्हाइट कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं, जिसे उन्होंने ग्रीन कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है। एक-साथ दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। पवित्रा और एजाज रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें एजाज और पवित्रा जब 'बिग बॉस 14' में पहली बार मिले थे तो एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। फिर लड़ते-झगड़ते दोनों में प्यार हो गया।
अब दोनों एक-दूसरे को जी-जान से चाहने लगे हैं। एजाज और पवित्रा बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।