main page

अनुराग कश्यप पर कार्रवाई न होने से खफा पायल घोष, बोलीं-'मैं मर जाऊं क्या,फिर कोई एक्शन होगा'

Updated 22 December, 2020 11:09:32 AM

एक्ट्रेस से पाॅलिटिशन बनीं पायल घोष ने सितंबर में डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर  यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पायल ने वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

मुंबई: एक्ट्रेस से पाॅलिटिशन बनीं पायल घोष ने सितंबर में डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर  यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पायल ने वर्सोवा पुलिस थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

Bollywood Tadka

पुलिस ने इसके बाद अनुराग कश्यप को थाने में बुलाकर पूछताछ भी की थी। लेकिन पायल अभी भी पुलिस की जांच से खुश नहीं हैं। हाल ही में पायल ने ट्वीट कर पुलिस पर केस की जांच में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।

 

Bollywood Tadka

 

पायल ने ट्वीट कर लिखा-'अब 4 महीने हो गए हैं लेकिन मेरे सबूत दिए जाने के बाद भी अनुराग कश्यप के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। क्या मुझे जांच आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?'

Bollywood Tadka

पायल ने अपने अगले ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा-'अब काफी वक्त बीत चुका है लेकिन मुंबई पुलिस ने अपना बेस्ट नहीं दिया है। मेरी दिल से प्रार्थना है। यह एक महिला का मामला है और हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं।'

Bollywood Tadka

 

बता दें कि पायल ने सिंतबर में ट्वीट पर अनुराग कश्यप पर कई सनखनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि साल 2013 में अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर यौन शोषण किया था। हालांकि 1 अक्टूबर 2020 को अनुराग ने पुलिस की पूछताछ में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। अनुराग कश्यप ने पूछताछ के दौरान बताया कि पायल घोष जिस घटना की बात कर रही हैं उस समय वह अपनी फिल्म के काम से श्रीलंका में थे।
 

: Smita Sharma

payal ghoshangryanurag kashyapMeToo CaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...