. एक्ट्रेस पायल घोष के फिल्ममेकर अनुराग कश्पय को लेकर खुलासे के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल सोमवार को फिल्ममेकर के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के पुलिस स्टेशन पहुंची थी, लेकिन वहां उनही शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है और एक्ट्रेस वहा से खाली हाथ लौट आई हैं।
22 Sep, 2020 10:53 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल घोष के फिल्ममेकर अनुराग कश्पय को लेकर खुलासे के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल सोमवार को फिल्ममेकर के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के पुलिस स्टेशन पहुंची थी, लेकिन वहां उनही शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है और एक्ट्रेस वहा से खाली हाथ लौट आई हैं।
एफआईआर दर्ज न होने पर पायल घोष के वकील नितिन सतपूते का कहना है कि थाने में बयान दर्ज करने के लिए कोई महिला अधिकारी नहीं थी। पुलिस स्टेशन का क्षेत्राधिकार भी तय नहीं हो पा रहा था क्योंकि घटना वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी।
वकील नितिन के अनुसार, 'पायल कल यानि (मंगलवार) दोपहर को अपनी शिकायत दर्ज कराएंगी। हमने एनसीडब्ल्यू के समक्ष भी शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया है।'
बता दें पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट के जरिए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल के खुलासे के बाद बॉलीवुड में काफी खलबली सी मच गई। इस मामले में कोई अनुराग को सपोर्ट कर रहा है तो कोई उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहा है।