main page

#Me Too: अनुराग के खिलाफ केस फाइल करेंगी पायल घोष, एक्ट्रेस के वकील ने बयान जारी कर दी जानकारी

Updated 21 September, 2020 10:43:45 AM

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पायल ने अनुराग पर मीटू का आरोप लगाया है। आरोप लगाने के बाद अब पायल  ने अनुराग के खिलाफ पुलिस में केस फाइल करने का फैसला लिया है।  पायल मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाली हैं। पायल के वकील ने इस बात की जानकारी दी है।

मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पायल ने अनुराग पर मीटू का आरोप लगाया है। आरोप लगाने के बाद अब पायल  ने अनुराग के खिलाफ पुलिस में केस फाइल करने का फैसला लिया है।  पायल मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाली हैं। पायल के वकील ने इस बात की जानकारी दी है। 

Bollywood Tadka
पायल के वकील नितिन सतपुते ने अपने बयान में बताया, पायल 21 सितंबर को केस फाइल करेंगी। एक्ट्रेस ने पहले भी अनुराग के खिलाफ केस करने की कोशिश की थी। लेकिन उसे धमकाया गया था कि अगर उसने ऐसा किया तो उसका बायकॉट कर दिया जाएगा।

Bollywood Tadka
पायल ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश उस वक्त की जब वो उनसे मिलने उनके घर गई थी। अनुराग उनके सामने पैंट उतारकर खड़े हो गए थे और उनके साथ जबरदस्ती की।

Bollywood Tadka
बता दें फिल्ममेकर ने पायल द्वारा लगाए हुए आरोपों का खंडन किया है। पायल के इस आरोप ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। कई लोग अनुराग का  विरोध कर रहे हैं और कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में अनुराग की एक्स वाइफ ने भी फिल्ममेकर का स्पोर्ट किया है और इन आरोपों को गलत बताया है।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

payal ghoshfile police complaintagainstanurag kashyapBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...