''नागिन'' फेम पर्ल वी पुरी बीते दिनों ही एक नाबालिग संग रेप के आरोप लगे हैं। इस केस में उन्हें कई दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। लेकिन अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं। बेल पर बाहर आने के बाद पर्ल पहली बार बाहर स्पॉट हुए हैं। दरअसल, 10 जुलाई को पर्ल वी पुरी ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह घर से बाहर निकले और मीडिया से रूबरू हुए।
11 Jul, 2021 09:04 AMमुंबई: 'नागिन' फेम पर्ल वी पुरी बीते दिनों ही एक नाबालिग संग रेप के आरोप लगे हैं। इस केस में उन्हें कई दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। लेकिन अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं। बेल पर बाहर आने के बाद पर्ल पहली बार बाहर स्पॉट हुए हैं। दरअसल, 10 जुलाई को पर्ल वी पुरी ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह घर से बाहर निकले और मीडिया से रूबरू हुए।
बर्थडे के दिन पर्ल को अनाथआश्रम के बाहर स्पॉट किया गया। पर्ल को अंधेरी के सेंट कैथरीन होम के बाहर पर्ल को स्पॉट किया। इस दौरान पर्ल व्हाइट कुर्ते ब्लैक जींस में नजर आए।
इस दौरान पर्ल ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहना था हालांकि मीडिया को पोज देते हुए उन्होंने इसे उतार लिया था। पर्ल ने कैमरे के सामने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। पर्ल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
बेल मिलने के बाद बयां किया था दर्द
पर्ल ने बेल मिल जाने के बाद इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने लिखा था- 'लोगों को आजमाने का जिंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।'
पर्ल ने आगे लिखा था-'मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। #सत्यमेवजयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज अपनी दुआओं को आने दीजिए। '
पर्ल वी पुरी ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी। करियर की बात की जाए तो उन्होंने बदतमीज दिल शो के बाद, नागिन 3, बेपनाह प्यार और मेरी सासु मां जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।