main page

पर्ल वी पुरी की बेगुनाही का सबूत! इंटरनेट पर लीक हुआ एकता कपूर और पीड़िता की मां की बातचीत का ऑडियो, प्रोड्यूसर ने कही ये बात

Updated 07 June, 2021 07:47:39 AM

नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप में नागिन 3 फेम  पर्ल वी पुरी शनिवार को  गिरफ्तार कर लिया गया। मानत न मिलने की वजह से दिन पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता के पिता समेत उनके घर वालों ने पर्ल पर ये इल्जाम लगाए। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। पूरी टीवी इंडस्ट्री ने पर्ल के सपोर्ट में आवाज उठाई।वहीं पर्ल  की गिरफ्तारी के बाद से टीवी की फेमस प्रोड्यूसर  एकता कपूर लगातार ये बात कह रही हैं कि एक्टर ने कुछ नहीं किया

मुंबई: नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप में नागिन 3 फेम  पर्ल वी पुरी शनिवार को  गिरफ्तार कर लिया गया। मानत न मिलने की वजह से दिन पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता के पिता समेत उनके घर वालों ने पर्ल पर ये इल्जाम लगाए। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। पूरी टीवी इंडस्ट्री ने पर्ल के सपोर्ट में आवाज उठाई।

Bollywood Tadka

वहीं पर्ल  की गिरफ्तारी के बाद से टीवी की फेमस प्रोड्यूसर  एकता कपूर लगातार ये बात कह रही हैं कि एक्टर ने कुछ नहीं किया है। पर्ल वी पुरी को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। लेकिन मुंबई के डीसीपी ने पुख्ता सबूत होने का दावा किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एकता कपूर का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एकता कपूर पीड़िता की मां से बात कर रही हैं। ऑडियो में एकता कपूर पीड़िता की मां से गुजारिश कर रही हैं कि वो सबको सच बता दे। एकता कपूर से बात करते हुए पीड़िता की मां कह रही है कि पर्व वी पुरी निर्दोष है। उसके पति ने पर्ल वी पुरी की इमेज खराब करने के लिए ये इल्जाम लगाया है।

Bollywood Tadka

एकता कपूर ऑडियो में पूछ रही हैं कि अब तक भी पीड़िता की मां ने चुप्पी क्यों साध रखी है। इसके जवाब में पीड़िता की मां कह रही है कि वो अपने पति की वजह से चुप है। पीड़िता की मां ये इस बात का भी खुलासा किया है कि वो किसी वजह से पर्ल वी पुरी को सपोर्ट नहीं कर पा रही है। जबकि वो पर्ल वी पुरी को बचाना चाहती है।

Bollywood Tadka

इस ऑडियो में पीड़िता की मां अपने पति के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। पीड़िता की मां ने बताया है कि उसका पति हर बात पर मारपीट करता है। वो बच्ची को बिना बताए स्कूल से अपने घर ले गया था जिसके बाद ये सब हंगामा शुरू हुआ। पीड़िता की मां की बातें सुन एकता कहती हैं-'अगर इस खबर में जरा भी सच्चाई है तो वो कभी भी पर्ल वी पुरी के साथ दोबारा काम नहीं करेंगी। ऐसे में पीड़िता की मां को सच बोल देना चाहिए। लोग पर्ल वी पुरी नहीं बल्कि बच्ची की बात सच मानेंगे। एक आरोप की वजह से पर्ल वी पुरी का करियर बर्बाद हो जाएगा। पति पत्नी के झगड़े में पर्ल वी पुरी को घसीटा जा रहा है। लोग इस बच्ची को गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं।' खैर अब देखना है इस ऑडियो के लीक होने के बाद इस केस में क्या बदलाव आता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

 

बता दें कि पीड़िता के पिताजी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी के साथ यौन शोषण हुआ है। डीसीपी के मुताबिक टीवी सीरियल की शूटिंग नयगांव के पास चल रही थी। ऐसे में जीरो एफआईआर दर्ज कर वसाई पुलिस स्टेशन में केस को ट्रांसफर कर दिया गया और एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कर लिया गया है।  

Content Writer: Smita Sharma

pearl v purirape caseekta kapoorvictimmotheraudio tape leakedBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...