एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हुई। इस दौरान ईडी के दफ्तर में रिया के साथ उनके भाई शोविक भी पहुंचे थे। हालांकि कुछ समय बाद शोविक फ्तर से घर निकल गए थे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। इसी बीच शोविक के ऑफिस से बाहर निकलते का भी एक वीडियो सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रहा है।
08 Aug, 2020 11:45 AMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हुई। इस दौरान ईडी के दफ्तर में रिया के साथ उनके भाई शोविक भी पहुंचे थे। हालांकि कुछ समय बाद शोविक फ्तर से घर निकल गए थे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। इसी बीच शोविक के ऑफिस से बाहर निकलते का भी एक वीडियो सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शोविक जैसे ही ऑफिस से बाहर निकलते हैं, मीडिया उन्हें घेर लेती है लेकिन इस दौरान शोविक को मुंबई पुलिस उन्हें बचाते हुए दिखे।
शोविक का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों का गुस्सा एक बार फिर मुंबई पुलिस को लेकर बढ़ गया। इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए मुंबई पुलिस से कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- मुंबई पुलिस अब भी आरोपी को बचा रही है। एक और यूजर ने लिखा-बचपन में सुना था पुलिस चोर के बीछे भागती है। पहली बार देखा चोर के साथ पुलिस भार रही है। वो भी मीडिया वालों से बचाकर। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि इस केस की मुख्य आरोपित एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सीए रितेश शाह और सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी से मनी लॉन्ड्रिंग केस में घंटो बैठकर पूछताछ की।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ईडी दफ्तर में रिया ने अपने ऊपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के इल्जामों को तो नकारा ही साथ ही उन्होंने सुशांत के परिवार पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं।