एक्टर आशुतोष राणा आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आशुतोष राणा को फिल्मों में उनके नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ''ज़ख्म'', ''दुश्मन'' और ''संघर्ष'' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से बॉलीवुड में अलग जगह बनाई है।
10 Nov, 2019 11:58 AMबॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर आशुतोष राणा आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आशुतोष राणा को फिल्मों में उनके नेगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'ज़ख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से बॉलीवुड में अलग जगह बनाई है। उन्होंने टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से डेब्यू किया था। आशुतोष की पत्नी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है। दोनों कैसे मिले और कब मिले, आइए बताते हैं आपको उनकी लव लाइफ से जुडी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें:
हंसल मेहता की फिल्म 'जयति' के सेट पर आशुतोष और रेणुका पहली बार मिले थे। सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने दोनों का एक-दूसरे से इंट्रोडक्शन करवाया था। आशुतोष ने रेणुका को केवल फिल्मों में ही देखा था, लेकिन वह उनसे पर्सनली कभी नहीं मिले थे। जब आशुतोष रेणुका से मिले तो उन्होंने बहुत विनम्रता से उनसे कहा, "हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।"
रेणुका इससे इंप्रेस हो गईं थीं, लेकिन कई महीनों तक उनके बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। लेकिन एक दिन डायरेक्टर रवि ने एक दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें रेणुका, शामिल नहीं हुईं। अगले दिन, रेणुका को आशुतोष की एक वॉइस मेल मिली, जिसमें उन्होंने दिवाली विश किया था। उन वॉइस मेल्स को कुछ और वॉइस मेल्स द्वारा फॉलो किया गया। उसके बाद जो हुआ वो हम और आप देख ही रहे हैं। रेणुका कहती हैं कि “मुझे थोड़ा अजीब लगा, मैंने उन्हें कॉल किया और हमने लगभग एक घंटे बात की। इसके बाद हम अपने काम में बिजी होने की वजह से फोन पर ही बात कर पाते थे और आखिरकार, लगभग तीन महीने के बाद आखिरकार हम 31 दिसंबर 1998 को मिले।"
हर लव स्टोरी की तरह, इसमें भी कुछ कॉमन एलीमेंट थे। रेणुका की ये दूसरी शादी थी, इस वजह से उनके मन में थोड़ा संशय था, लेकिन आज दोनों लोग हंसी-ख़ुशी अपनी लाइफ जी रहे हैं।