फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मेकर्स को फिल्म का प्रमोशन करने की भी जरूरत नहीं पड़ रही। लोग खुद ही इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग बाइक पर फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं।
17 Mar, 2022 11:06 AMमुंबई. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मेकर्स को फिल्म का प्रमोशन करने की भी जरूरत नहीं पड़ रही। लोग खुद ही इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग बाइक पर फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दो लोग लोग बाइक पर नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा है शख्स उसी लुक में है जो फिल्म में अनुपम का है। बाइक के सामने लगे और पीछे बैठे शख्स के हाथ में पकड़े पोस्टर पर लिखा है- कश्मीर का कत्लेआम, दिन-रात सुबह-शाम, जरूर देखें- द कश्मीर फाइल्स। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- 'यह देखना वाकई शानदार है कि यंग इंडियंस शिव का रूप लेकर लोगों से द कश्मीर फाइल्स देखने का निवेदन कर रहे हैं। हमारी फिल्म कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी पर बेस्ड है। इस बार आतंकियों का निशाना बने दुनिया भर के पीड़ितों के दर्द की कहानी है, अब यह फिल्म मूवमेंट बन चुकी है।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सिनेमाघरों में धमाल करने के बाद अब 'द कश्मीर फाइल्स' को ओटीटी पर सीरीज के तौर पर रिलीज करने का ऐलान किया गया है। वहीं, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं।