main page

जी थिएटर, 'पीटर पैन लाइव!' के अंतहीन जादू, मासूमियत और आश्चर्य से अब भारत को करेगा मंत्रमुग्ध

Updated 07 July, 2022 12:17:47 PM

जी थिएटर, ''पीटर पैन लाइव!'' के अंतहीन जादू, मासूमियत और आश्चर्य से अब भारत को करेगा मंत्रमुग्ध।

नई दिल्ली। स्कॉटिश नॉवेलिस्ट और नाटककार जेएम बैरी की 'पीटर पैन' एक लड़के के बचपन पर आधारित कहानी है, जो नेवरलैंड नामक एक पौराणिक द्वीप में रहता है। कहानी पीटर की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उसके साथ रहने वाले लोगों का मनोरंजन करती है। कहानी में, उसे कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें उसकी इच्छाएँ और वास्तविकता आपस में टकराती दिखाई देती हैं। इस धुंध के बीच यह कहानी इस बात को उजागर करती है कि हम अपने भाग्य को फिर से लिख सकते हैं और बुराई को हरा सकते हैं। अब ज़ी थिएटर, 'पीटर पैन लाइव!' के माध्यम से इस कहानी और इसके जादू को भारत में ला रहा है, जो कि 1954 ब्रॉडवे म्यूजिकल से प्रेरित एक प्रोडक्शन है। 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे और रात 8 बजे टाटा प्ले थियेटर में इसे प्रसारित किया जाएगा।

 

शैलजा केजरीवाल, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर- स्पेशल प्रोजेक्ट्स, ज़ील (ZEEL) कहती हैं, "हम सभी में एक पीटर पैन है, जो हमें बड़ा और समझदार होने से रोकता है। यह कहानी एक ऐसी दुनिया से ताल्लुक रखती है, जो हमारे समझदार होने से इंकार करती है, और अपने भोलेपन और आश्चर्य की भावना से दूर रहने के लिए कहती है। जेएम बैरी एक कुशल कहानीकार थे और यह वर्शन उस शानदार दुनिया की, खूबसूरती से पेशकश करता है, जिसे उन्होंने हम सभी के लिए बनाया है। मुझे यकीन है कि सभी उम्र के दर्शकों को यह पारिवारिक मनोरंजन पसंद आएगा। साथ ही इसके समृद्ध म्यूज़िकल स्कोर और दिलचस्प सॉन्ग्स- 'टेंडर शेपर्ड', 'नेवर नेवर लैंड' और 'डिस्टैंट मेलोडी' भी दर्शकों का दिल छू लेने का वादा करते हैं। बेशक वास्तविकता से दरकिनार नहीं किया जा सकता है, लेकिन पीटर पैन हमें याद दिलाता है कि हमें सपने देखने, आशा करने और अपने भीतर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखने पर कभी विराम नहीं लगाना चाहिए।" म्यूज़िकल में क्रिश्चियन बोर्ले, केली ओ'हारा, अलाना सॉन्डर्स, टेलर लाउडरमैन और जेक लुकस भी शामिल हैं और इसे टाटा प्ले थिएटर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Content Writer: Deepender Thakur

Zee TheatrePeter Pan Livefilm Peter PanJ M Barried

loading...