शो ''ये है मोहब्बतें'' एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से सगाई कर ली है। 26 जनवरी को दोनों का रोका हुआ था। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जो काफी पसंद की जा रही है।
28 Jan, 2021 11:44 AMमुंबई. शो 'ये है मोहब्बतें' एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से सगाई कर ली है। 26 जनवरी को दोनों का रोका हुआ था। सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जो काफी पसंद की जा रही है।
तस्वीरें और वीडियो में अभिषेक और सुहानी ब्लू आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सुहानी ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वीडियो में अभिषेक सुहानी को प्रपोज करते हुए रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'आई लव यू फियॉन्से #rokafied' फैंस इस तस्वीर और वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें अभिषेक की मंगेतर सुहानी लाइफस्टाइल और फैशन ब्लॉगर हैं। वहीं अभिषेक शो 'पिंजरा खूबसूरती का' में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने शो 'चाल-शह और मात' से डेब्यू किया था। अभिषेक ने 'ये है मोहब्बतें', 'कहां हम कहां तुम' 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'कैसी ये यारियां' जैसे शोज में काम किया है।