main page

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस: फेक थ्योरी फैलाने पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली के वकील को किया गिरफ्तार

Updated 17 October, 2020 08:25:39 AM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में सुसाइड किया था। वहीं उनके निधन के 1 हफ्ते पहले सुशांत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान ने भी 14 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी।  सुशांत दिशा के निधन के बाद से ही ऐसा माने जाने लगा कि दोनों की मौत के बीच कोई कनेक्शन जरुर है।  कई लोगों ने यहां तक कहा कि दोनों की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में सुसाइड किया था। वहीं उनके निधन के 1 हफ्ते पहले सुशांत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान ने भी 14 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी।  सुशांत दिशा के निधन के बाद से ही ऐसा माने जाने लगा कि दोनों की मौत के बीच कोई कनेक्शन जरुर है।  कई लोगों ने यहां तक कहा कि दोनों की मौत आत्महत्या नहीं हत्या है।

Bollywood Tadka

सुशांत और दिशा की मौत के बाद लोगों ने तरह-तरह के एंगल निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच  सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर रहीं दिशा सालियान से जुड़ी फेक थ्योरी फैलाने को लेकर मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने दिल्ली के वकील विभोर आनंद को गिरफ्तार किया है। मुंबई मिरर के अनुसार, विभोर आनंद ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के साथ सुशांत और दिशा की मौत को जोड़ते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

Bollywood Tadka

इसके बाद अगस्त में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मुंबई मिरर से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, वकील विभोर आनंद को दिल्ली में उसके आवास से पकड़ा था और मुंबई लाया गया था। उसे अदालत में पेश किया गया और जहां से उसे 19 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। विभोर आनंद को कथित रूप से मानहानि और आईटी एक्ट के अन्य आरोपों में बुक किया गया है।

 

अरबाज खान ने भी दर्ज करवाई शिकायत

सितंबर में अरबाज खान ने भी वकील विभोर आनंद, सोशल मीडिया यूजर साक्षी भंडारी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि दिशा और सुशांत की मौत के कनेक्शन में अरबाज खान का भी लेना देना है।


 

: Smita Sharma

mumbai policearrestdelhi based advocatevibhor anandfake newssushant singh rajputDisha SaliancaseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...