main page

हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप

Updated 01 February, 2022 09:34:21 AM

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने ''हिंदुस्तानी भाऊ'' और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग ह

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूब वीडियो के जरिए सेलिब्रिटी बने हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने 'हिंदुस्तानी भाऊ' और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

 

दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि कोरोना संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए। वो ऑफलाइन परीक्षा कराने का विरोध कर रहे हैं।


बता दें, हिंदुस्तानी भाऊ बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं, जहां वो अपनी अपीयरेंस को लेकर खूब चर्चा में आए थे। हालांकि इसके बाद भी भाऊ अपने वायरल वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है। 

Content Writer: suman prajapati

Mumbai PolicearrestedHindustani Bhau​accusedstudentsprotestBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...