main page

ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अब कानूनी पचड़े में फंसी कंगना की बहन, रंगोली के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated 18 April, 2020 02:22:41 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल  हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। इसके बाद रंगोली चंदेल एक और मुसीबत में घिर गई है। रंगोली के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत रंगोली चंदेल के एक सांप्रदायिक ट्वीट के जरिए खास धर्म के लोगों पर निशाना साधने के खिलाफ की गई है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल  हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है। इसके बाद रंगोली चंदेल एक और मुसीबत में घिर गई है। रंगोली के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत रंगोली चंदेल के एक सांप्रदायिक ट्वीट के जरिए खास धर्म के लोगों पर निशाना साधने के खिलाफ की गई है।

Bollywood Tadka

इस बारे में वकील अली कासिफ खान ने मुंबई के एक पुलिस थाने में ये शिकायत दर्ज कराई है। स्पाॅटबाॅय की खबर के मुताबिक  वकील ने अंबोली पुलिस थाने में रंगोली चंदेल के खिलाफ कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट के बाद मामला दर्ज कराया है। उन्होंने एक विशिष्ट समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया था। ये मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है। उन्होंने यह मामला पहलवान तथा राजनीतिज्ञ बबीता फोगाट पर भी दर्ज कराया है।

Bollywood Tadka

इस बारे में अधिकारी ने बताया-' 'शिकायतकर्ता ने फोगाट के दो और 15 अप्रैल को किये गए ट्वीट का हवाला दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि चंदेल द्वारा 15 अप्रैल को किये गए ट्वीट का मकसद एक समुदाय विशेष को निशाना बनाना और नफरत फैलाना है। उन्होंने फोगाट और चंदेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की भी मांग की।'

Bollywood Tadka
बता दें कि रंगोली के ट्वीट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्विटर ने उनका हैंडल सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद ट्विटर पर काफी हो हल्ला भी मचा था। बहुत से लोगों ने रंगोली चंदेल के पक्ष में आवाज उठाई थी। वहीं ज्वैलरी डिजाइनर और बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने इस पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने लिखा- 'धन्यवाद ट्विटर और ट्विटर इंडिया, उन्होंने एक खास समुदाय पर अपना निशाना साधा था। इसके साथ उन्होंने खुद की तुलना नाजियों से की।'

: Smita Sharma

police complaintagainstkangana ranautsisterrangoli chandelspreading hatredBollywood NewsBollywood News and Gossipcoronavirus news

loading...