बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का 64 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड स्टार्स को काफी झटका लगा है। अमर सिंह का फिल्म स्टार्स से खास नाता रहा है। इसलिए नेता जाते-जाते स्टार्स की आखों को भी नम कर गए। अमर सिंह के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मी
02 Aug, 2020 09:01 AMमुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का 64 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड स्टार्स को काफी झटका लगा है। अमर सिंह का फिल्म स्टार्स से खास नाता रहा है। इसलिए नेता जाते-जाते स्टार्स की आखों को भी नम कर गए। अमर सिंह के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके निधन पर दुख जताते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, ''शोक ग्रस्त , मस्तिष्क झुका , प्रार्थनाएँ केवल रहीं, निकट प्राण , सम्बंध निकट , वो आत्मा नहीं रही!''
बिग बॉस फेम डॉली बिंद्रा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा ''ये जानकर बहुत दुख हुआ कि अमर सिंह इस दुनिया में नहीं रहे.''
बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला ने भी अमर सिंह के साथ की अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कहा- अमर सिंह के निधन की खबर से टूटा महसूस कर रहा हूं।
बता दें अमर सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। वे सिंगापुर से इलाज करा कर आए थे पुणे और हमारे यहां रुके थे। जहां वो मौत और जिंदगी की जंग और न लड़ सके और 1 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह गए।