बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पूजा हर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में पूजा भट्ट ने देश की नामी गिरामी कंपनी डाबर को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, कंपनी ने लेस्बियन करवा चौथ थीम वाला एड जारी किया था। इस एड में दो लड़किया
27 Oct, 2021 09:43 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पूजा हर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में पूजा भट्ट ने देश की नामी गिरामी कंपनी डाबर को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, कंपनी ने लेस्बियन करवा चौथ थीम वाला एड जारी किया था। इस एड में दो लड़कियां आपस में करवाचौथ मनाते नजर आई थीं लेकिन कई लोगों को ये एड इतना विवादित लगा कि इसे बैन करने की मांग क जाने लगी।
विवाद बढ़ने के बाद डाबर कंपनी ने एड हटाकर माफीनामा जारी कर दिया है। कंपनी का एड हटाना पूजा भट्ट को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'बस यही करते रहो, स्लैम बम, बैन। बहुत हुआ लोकतंत्र की मां बनना। दुख की बात है कि डाबर जैसी दिग्गज कंपनी ने अपने विज्ञापन के साथ खड़े होने से इनकार कर दिया। जबकि मैं मूलरूप से एक फेयरनेस क्रीम का समर्थन नहीं करती। मैंने इसलिए अपनी टिप्पणी नहीं की क्योंकि वो बराबरी और गर्व को सेलिब्रेट कर रहे थे लेकिन अब क्यों छुपाना?'
पूजा भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट ने डैडी, सड़क, जुनून, तड़ीपार, बॉर्डर, तमन्ना संग कई बढ़िया फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से 2010 में ब्रेक ले लिया था। उन्होंने साल 2020 में फिल्म सड़क 2 के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक किया। पूजा भट्ट इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आई थीं।