बॉलीवुड हसीनाएं अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर स्टनिंग लुक में कई हसीनाओं को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े और अदा खान को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।
19 Jul, 2019 01:39 PMमुंबई: बॉलीवुड हसीनाएं अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर स्टनिंग लुक में कई हसीनाओं को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े और अदा खान को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हमेशा अपनी हॉट अदाओं को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल में ही पूजा को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह पर्पल टाॅप और ब्लू डेनिम स्कर्ट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इसके साथ खुले बाल, व्हाइट स्नीकर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। पैपराजी को देख 28 की पूजा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फैंस हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा ने ऋतिक के साथ 'मोहन जोदाड़ो' फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इन दिनों पूजा हेगड़े एक्टर महेश बाबू के साथ ‘महर्षि’ की शूटिंग में बिजी हैं। साजिद नाडियाडवाला 'हाउसफुल 4' में भी पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
वहीं, दूसरी तरफ अदा को रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया गया। अदा शर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है। इस दौरान अदा व्हाइट वन पीस ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर उनके लुक को परफैक्ट और स्टाइलिश बनाते हुए दिखे। लेकिन उनकी तस्वीरों में खास बात देखने को मिली।
उन्होंने अपने हेयर कलर से सबको हैरान कर दिया। एयरपोर्ट पर एंट्री लेते ही पहले अदा ने न्यू हेयर से मीडिया को खिलखिलाते हुए पोज दिए। हर बार तरह तस्वीरों मे अदा काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। आप उनके इस लुक को देख आप भी काफी एक्साइटेड हो जाएंगे।
काम की बात करें तो अदा शर्मा 1920 फिल्म से चर्चा में आई थीं। अब वो जल्द ही तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी तमिल डेब्यू फिल्म में मशहूर कॉरियोग्राफर, एक्टर और डायरेक्ट प्रभुदेवा लीड रोल में होंगे। अदा की वेब सीरीड हाॅलीडे हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा वह तमिल फिल्म 'चार्ली चैपलिन 2' में प्रभुदेवा के साथ नजर आने वाली हैं।