main page

सपनों के आशीयाने में गृह प्रवेश: पूजा हेगड़े ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट,हाथ में नारियल थाम पूजा करती दिखीं एक्ट्रेस

Updated 22 January, 2022 05:04:39 PM

आम जनता हो या फिर बी-टाउन स्टार्स अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का एक सपना होता है। अब तक बी-टाउन की कई हस्तियों ने सपनों की नगरी मुंबई में नया आशियाना खरीदा। वहीं साउथ और बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी मुंबई में अपना खुद का अपार्टमेंट खरीदा। पूजा ने एक साल पहले मुंबई में इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट को खरीदा है। वहीं अब पूजा ने अपने घर में हुईं गृहप्रवेश पूजा के दौरान की एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर में वह पूजा करती दिख रही हैं। शेयर की इस तस्वीर में पूजा व्हाइट कलर की खूबसूरत लहंगा-चोली प

मुंबई: आम जनता हो या फिर बी-टाउन स्टार्स अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का एक सपना होता है। अब तक बी-टाउन की कई हस्तियों ने सपनों की नगरी मुंबई में नया आशियाना खरीदा। वहीं साउथ और बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी मुंबई में अपना खुद का अपार्टमेंट खरीदा।

Bollywood Tadka

पूजा ने एक साल पहले मुंबई में इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट को खरीदा है। वहीं अब पूजा ने अपने घर में हुईं गृहप्रवेश पूजा के दौरान की एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर में वह पूजा करती दिख रही हैं। शेयर की इस तस्वीर में पूजा व्हाइट कलर की खूबसूरत लहंगा-चोली पहनी हुई है। 

एक्ट्रेस ने बालों में सफेद गजरा लगाया हुआ है। एक्ट्रेस हाथ में नारियल पकड़े पूजा की रसमें निभाती दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर कर पूजा ने लिखा-'1 साल से इस दिन का इंतजार था। सभी सपने पूरे हुए। बस खुद पर भरोसा बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें। जिद्दी दिल के आगे कायनात झुक जाती है।' कैप्शन के साथ ही उन्होंने  एक होम की इमोजी भी लगाई है। 

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा ने पिछले साल जनवरी महीने में खरीदा था। ये एक्ट्रेस का पहला घर है। जिसे अदाकारा ने खुद से खरीदा है। ये वाकई उनके लिए बेहद खुशनुमा पल है। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो  पूजा हेगड़े जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह थलापति विजय के साथ फिल्म 'बीस्ट' में भी नजर आएंगी। बाॅलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी।

Content Writer: Smita Sharma

Pooja Hegdesea-facingnew housegriha pravesh poojapictureBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...