main page

टूटा 12 साल पुराना रिश्ता: पॉप स्टार शकीरा ने अलग की जेरार्ड से अपनी राहें, Mr. Pique का अफेयर बना कारण

Updated 05 June, 2022 08:32:02 AM

पॉपुलर कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों पॉप स्टार शकीरा के अपने पार्टनर गेरार्ड पिक से अलग होने की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब दोनों ने यह कन्फर्म कर दिया है कि दोनों ने अपनी राहें अलग-अलग कर ली हैं। कपल ने अपने 12 साल पुराना रिश्ता तोड़ा है। दोनों ने शनिवार को एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने सेपरेशन को कन्फर्म कर दिया है।


लंदन: पॉपुलर कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों पॉप स्टार शकीरा के अपने पार्टनर गेरार्ड पिक से अलग होने की खबरें सामने आईं थीं। वहीं अब दोनों ने यह कन्फर्म कर दिया है कि दोनों ने अपनी राहें अलग-अलग कर ली हैं। कपल ने अपने 12 साल पुराना रिश्ता तोड़ा है। दोनों ने शनिवार को एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने सेपरेशन को कन्फर्म कर दिया है।

Bollywood Tadka

शकीरा और पिक के स्टेटमेंट में कहा-हम यह कहते हुए माफी मांगते हैं कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चे जो हमारी सबसे पहली प्रायॉरिटी हैं उनकी सोचते हुए यह फैसला लिया गया है। हम चाहते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस सब को समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

Bollywood Tadka

जेरार्ड ने दिया शकीरा को धोखा

रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया है जिसकी वजह से वो उनसे अलग हो रही हैं। जेरार्ड किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। जब शकीरा को इस बात का पता चला तो उन्होंने जेरार्ड से अलग होने का फैसला किया। 

Bollywood Tadka

स्पैनिश अखबार के मुताबिक जेरार्ड के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक अलग घर में आते-जाते देखा है। इसके अलावा वो अपनी एक महिला मित्र के साथ वहां की नाइट लाइफ को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उस महिला का जेरार्ड के घर में काफी आना जाना है। जेरार्ड पिछले कुछ हफ्तों शकीरा से अलग बार्सिलोना में रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो और जेरार्ड एक साथ रह भी रहे हैं।

Bollywood Tadka

सिंगिंग स्टार शकीरा और बर्सिलोना के डिफेंडर जेरार्ड पिक की मुलाकात 2010 में हुई थी। तब फुटबॉल वर्ल्ड कप का एंथम 'वाका वाका' न केवल शकीरा ने गाया था बल्कि इसके वीडियो में डांस भी किया था। जेरार्ड, शकीरा से उम्र में 10 साल छोटे भी हैं। शकीरा और  गेरार्ड पिक के दो बच्चे साशा और मिलान हैं। शकीरा और जेरार्ड को फोर्ब्स के वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में जगह मिली थी।

 

Content Writer: Smita Sharma

Pop StarShakiraFootballerGerard PiqueSeparateHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...