main page

41 साल के पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत ने किया सुसाइड, बाथटब में मिली बाॅडी

Updated 20 August, 2020 10:05:33 AM

इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आती रहती है। इस साल के 7 महीने बीत चुके हैं और इन महीनों में इंडस्ट्री के नामी स्टार्स को खोया। । वहीं अब एक बार फिर बाॅलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। उन्हें उनके मुंबई स्थित घर के बाथटब में मृत पाया गया। राम 41 साल के थे। वे अपनी मां के साथ रहते थे।

मुंबई: इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आती रहती है। इस साल के 7 महीने बीत चुके हैं और इन महीनों में इंडस्ट्री के नामी स्टार्स को खोया। । वहीं अब एक बार फिर बाॅलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। उन्हें उनके मुंबई स्थित घर के बाथटब में मृत पाया गया। राम 41 साल के थे। वे अपनी मां के साथ रहते थे।

Bollywood Tadka

आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत मुंबई के माटुंगा में रहते थे। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को ये सुसाइड केस नजर आता है। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।कहा जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

Bollywood Tadka

पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। खबरें थीं कि राम कामत लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बद्दतर बना दिया था।  प्रोफेशनली राम एक आर्टिस्ट होने के साथ साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं।वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। वह खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। बता दें कि कोरोना काल में कई सेलेब्स ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इनमें टीवी और फिल्म जगत सितारे शामिल हैं।

: Smita Sharma

popular artistram indranil kamatcommit suicideBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...