main page

एस एस राजमौली के बेटे की शादी में पहुंचे 'बाहुबली और देवसेना', तस्वीरें आईं सामने

Updated 04 January, 2019 02:52:53 PM

साउथ की सुपरहिट फिल्म ''बाहुबली'' के निर्देशक एस एस राजमौली के बेटे कार्तिकेय की हाल ही में शादी हुई है। इस शादी में साउथ के कई सितारें पहुंचे। उन्हीं में से एक थे प्रभास और अनुष्का शेट्टी। माना जाता है कि प्रभास-अनुष्का राजमौली के बेहद करीब है। इस शादी में प्रभास, अनुष्का शेट्टी के अलावा राणा दग्गूबाती भी शामिल हुए।

मुंबईः साउथ की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजमौली के बेटे कार्तिकेय की हाल ही में शादी हुई है। इस शादी में साउथ के कई सितारें पहुंचे। उन्हीं में से एक थे प्रभास और अनुष्का शेट्टी। माना जाता है कि प्रभास-अनुष्का राजमौली के बेहद करीब है। इस शादी में प्रभास, अनुष्का शेट्टी के अलावा राणा दग्गूबाती भी शामिल हुए।

 

Bollywood Tadka

 

काफी समय बाद ऐसा हुआ है कि बाहुबली और देवसेना को एक साथ देख गया है। यही वजह है कि इन सुपरस्टार्स की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान जहां प्रभास सूट-बूट में काफी जच रहे है, वहीं अनुष्का ने अॉरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे है। 

 


इस वीडियो को देख कर लोगों का मानना है कि अब प्रभास और अनुष्का को भी शादी कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि, काफी समय से इन दोनों के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन कभी भी इन्होंने अपने रिश्तें पर खुल कर बात नहीं की है। 

 

 

हाल ही में जब करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में प्रभास से उनके और अनुष्का के बीच के रिश्ते के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने यह कह कर सबको हैरान कर दिया था कि अफेयर की खबरें अफवाह के अलावा कुछ भी नहीं हैं। जिसके बाद इन दोंने के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। इसी बीच एक बार फिर जब ये स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं तो एक बार फिर से अफवाहों का बजार गर्म हो चुका है।

: Konika

prabhas hindi newsanushka shetty hindi newsS. S. Rajamouli hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...