सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के लिए साहो (Saaho) की दमदार बॉक्स ऑफिस कमाई ब्लॉकबस्टर रही है। साथ ही 2019 एक बेहद सफल साल भी रहा है। प्रभास अपनी अगली रिलीज के लिए तैयार है इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गयी है।
17 Jan, 2020 06:31 PMनई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास के लिए अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म साहो की दमदार बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ 2019 एक बेहद सफल साल रहा है। और अब अभिनेता अपनी अगली रिलीज के लिए तैयार है जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।
प्रभास ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की है और लिखते है,'
प्रभास के साथ अब नजर आएंगी पूजा हेगड़े
प्रभास की अगली फिल्म फिर से पैन-इंडिया रिलीज होने वाली जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।
प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं। प्रभास ने फिल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दमदार थ्रिलर के साथ सम्पूर्ण देश को अपना दीवाना बना लिया है।